আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसडीओपी की गाड़ी की ठोकर से दो मृत, भीड़ ने की पिटाई

Published on: February 13, 2020
---Advertisement---

जगदलपुर. बीजापुर में तैनात नक्सल ऑपरेशन के एसडीओपी के टोप्पो की सरकारी गाड़ी की ठोकर से दो बाइक सवारों की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने एसडीओपी और उनके गार्ड की जमकर पिटाई कर दी. दुर्घटना का कारण गाड़ी की तेज रफ्तार बताई जा रही है. एसडीओपी के ड्राइवर पर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक नक्सली ऑपरेशन के एसडीओपी बुधवार को किसी काम से जगदलपुर आए थे. लौटने के दौरान तोकापाल इलाके के बड़े आरापुर के पास उनकी गाड़ी ने बाइक को ठोकर मार दी.

http://UPSC Civil Services 2020 : नोटिफिकेशन जारी, 796 पदों पर होगी भर्ती

इससे बाइक सवार कोलचूर इलाके के रहने वाले मोतीराम और नीलूराम की मौके पर ही मौत हो गई. भड़के लोगों ने एसडीओपी व उनके गनमैन की पिटाई कर दी. एसडीओपी टोप्पो जैसे-तैसे जान बचाकर भागे और अधिकारियों को इसकी सूचना दी. कुछ ही समय में पुलिस आ गई तब जाकर स्थिति संभली. दोनों शवों को पीएम के लिए भेजा गया. डीएसपी ने बताया कि हादसे के वक्त बाइक सवार युवक सड़क पार कर रहे थे. गाड़ी आते देख वे हड़बड़ा गए और बीच सड़क पर बाइक रोक दी. एसडीओपी के ड्राइवर दीपक साहू ने भी गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी गाड़ी बाइक से भिड़ गई.

http://अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ FIR दर्ज, छेड़छाड़ का लगा आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now