नई दिल्ली. चंद्रकांता, बैताल पचीसी, द ग्रेट मराठा और फिर लौट आई नागिन जैसे टेलीविजन सीरियल्स में नजर आए मशहूर अभिनेता शहबाज खान (53) पर एक युवती ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. युवती ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज हुआ है. पुलिस आज अभिनेता से पूछताछ कर सकती है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
http://आप विधायक के काफिले पर हमला, कार्यकर्ता की मौत
एएनआई के ट्वीट में लिखा है, ‘मुंबई ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज. IPC की धारा 354 (महिला या पुरुष को उसकी शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत दर्ज की गई एफआईआर. जांच की जा रही है.’ बता दें कि टीवी सीरियल्स के साथ ही शाहबाज कई फिल्मों भी नजर आए हैं. शहाबाज छोटे-बड़े कई रोल टेलीविजन में और फिल्मों में कर चुके हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा नेगेटिव रोल कर लोकप्रियता हासिल की है.
http://महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, 150 रुपए तक बढ़े दाम










