रायपुर. महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक का सोमवार देर रात निधन हो गया. वे 84 वर्ष की थीं. वे पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी. मंगलवार को गृहग्राम कोसमी (डोंडी लोहरा) में अंतिम संस्कार होगा. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख प्रकट किया है. भूपेश बघेल ने ईश्वर से नेकिन बाई नायक के शोकसंतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
http://मंत्री टीएस सिंहदेव की माता का निधन, मेदांता अस्पताल में लीं अंतिम सांस
नक्सली मुठभेड़ में शहीद कोबरा बटालियन के जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर गृहग्राम रवाना
रायपुर. नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जवान विकास कुमार और पूर्णानंद साहू के शवों को मंगलवार को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद उनकी पार्थिव देह को गृहग्राम रवाना कर दिया गया. इस दौरान डीजीपी डीएम अवस्थी समेत पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी मौजूद रहे. डीजीपी अवस्थी ने शहीद जवानों को नमन किया. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने बहादुरी के साथ नक्सलियों से लोहा लिया और उनका सामना किया. शहीद कांस्टेबल पूर्णानंद राजनांदगांव के निवासी थे, जबकि विकास कुमार उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के रहने वाले थे. दोनों जवान सीआरपीएफ कोबरा बटालियन में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त थे. पामेड़ के जंगलों में सोमवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में दोनों जवान शहीद हो गए थे.
http://एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी निलंबित







