रायपुर. पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. वे 86 वर्ष की थीं. उनके निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा संभाग में शोक लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि उनका शव कल अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंबिकापुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
http://एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान अधिकारी निलंबित
बेमौसम बरसात से फसल क्षति पर किसानों को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व विभाग ने प्रदेश में बेमौसम बरसात से फसलों को हुए नुकसान से किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्रभावितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को दिए हैं.
http://हत्या कर फेंकी थी लाश, आत्महत्या का रूप देने कीटनाशक मुंह में डाला
राज्यपाल ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बीजापुर जिले के पामेड़ इलाके में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बल के जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. राज्यपाल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने नक्सली हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.







