আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, एक नक्सली भी ढेर

Published on: February 10, 2020
---Advertisement---

बीजापुर. पामेड़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नक्सलियों और सीआरपीएफ कोबरा 204 बटालियन के जवानों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया जबकि 2 जवान शहीद हो गए. मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए हैं जिनमें सीआरपीएफ कमांडेंट भी शामिल हैं. दरअसल, सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर तिपापुराम कैंप से पामेड़ क्षेत्र की ओर सर्चिंग पर निकले थे. इसी दौरान ईरापल्ली के जंगलों में मौजूद नक्सलियों ने हमला कर दिया. घायल जवानों की मदद के लिए जवानों के दल को घटनास्थल भेजा गया है.

http://एकतरफा प्यार में जिंदा जलाई गई महिला टीचर की इलाज के दौरान मौत

तीन इनामी कमांडर समेत 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर. सात नक्सलियों ने एसपी दिव्यांग पटेल के समक्ष किया है. समर्पण करने वालों में 9 लाख रुपए के तीन इनामी कमांडर समेत 7 नक्सली शामिल हैं. एसपी पटेल ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों में 3 लाख रुपए का इनामी अमित लेकाम, 3 लाख रुपए का इनामी मडकम शंकर, 3 लाख रुपए का इनामी ओयाम मोटू के अलावा मड़कम भीमा, मड़कम जोगा, मोहन्ना सोडी और तामो हुम्मा उर्फ हेमला हुम्मा शामिल हैं. एसपी ने बताया इन सभी पर नक्सली मुठभेड़, हमला, आईईडी, हत्या समेत कई नक्सल वारदात में शामिल होने का आरोप है. आत्मसमर्पण करने वालों को एसपी ने प्रोत्साहन राशि भी दी.

http://सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST संशोधन एक्ट को दी मंजूरी, तुरंत होगी एफआईआर और गिरफ्तारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now