नई दिल्ली. देशभर में दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी धूम रहती है. इसका त्योहार को पश्चिम बंगाल में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. लोग अपने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं. इन्हीं तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल की दो लोकसभा सांसदों का एक थीम सॉन्ग वायरल हो रहा है. लोकसभा सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने मां दुर्गा के गाने पर डांस किया है. दोनों ही सांसद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें भी हैं. इन दोनों के साथ एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी डांस करती दिख रही हैं.
http://25 से प्रारंभ होगी पीयूष की पदयात्रा, विभिन्न समाजों के प्रमुख दिखाएंगे हरी झंडी
दुर्गा पूजा का पर्व 3 से 8 अक्टूबर तक चलेगा. गीत के बोल हैं ‘आशे मां दुर्गा शे’ यह वीडियो टीएमटी सरिया कंपनी के फेस्टिव कैंपेन का हिस्सा है. इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है. वहीं हाल ही में नुसरत जहां रूही ने कुछ दिन पहले ही एक बांग्ला फिल्म साइन की है जिसका नाम ‘असुर’ है और इसके निर्देशक पावेल हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म ‘असुर’ की कहानी तीन दोस्तों के इर्दगिर्द घूमती है.
http://रामायण से जुड़े सवाल पर ट्रोल होने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, दिया मजेदार जवाब










