रायगढ़. होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 3 युवतियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. मौके से आपत्तिजनक सामन और नगदी बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि एक दंपत्ति द्वारा कोलकाता, नागपुर व अन्य महानगरों से लड़कियां लाकर बेलादुला में नए खुले एक होटल में देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है. पुलिस ने अपना एक पाइंटर होटल में ग्राहक बनाकर भेजा. सूचना पर दबिश देने पर होटल के काउंटर के पास दलाल व उसकी पत्नी और होटल संचालक ने भागने का प्रयास किया, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.
http://दो दिन पहले प्रभारी ने बताई थी संसाधन की कमी, 20 नए कचरा ठेला क्रय
उन्होंने बाहर से लड़कियां लाकर कमरा उपलब्ध कराने की जानकारी दी. होटल के कमरा नंबर 105, 103 में चेक करने पर देह व्यापार के लिए बाहर से लाई गई युवती और ग्राहक, दूसरे कमरे में बाहर से बुलाई गई युवती व पुलिस का पाइंटर मिला. पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामान, पाइंटर द्वारा युवती को दिए गए 2000 रुपए के अलावा होटल में लड़कियों की सप्लाई के लिए प्रयुक्त दलाल की कार भी जब्त की है. आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में 44/2020 धारा अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1965 की धारा 3, 4, 5 के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है.
http://लड़की देखकर लौट रहा था परिवार, चालक को झपकी आने पर कार पलटी, एक मृत
http://अनाचार के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार







