पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने गुरूवार को नाबालिग से अनाचार के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. एसडीओपी पुपलेश कुमार ने बताया कि थाना पिथौरा के अपराध क्रमांक 168/19 धारा 363, 366, 376 भादव 4, 6 पाक्सो एक्ट के आरोपी कसडोल थाना क्षेत्र के धाराशिव निवासी रेवा लोधी पिता स्व. श्रीराम लोधी को थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में सउनि टीकाराम सारथी, मप्रआर चंचल बंसवार ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले के नेरी गांव से अपहृता बालिका सहित पकड़ने में सफलता हासिल की है.
http://एसबीआई ने MCLR में की कटौती, FD पर घटाई ब्याज दर
निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल ने स्थानांतरण आदेश जारी किया है इससे निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक कुल सात अधिकारी प्रभावित हुए हैं. पूर्व थाना प्रभारी तेंदूकोना निरीक्षक फिलमोन टोप्पो को सिंघोड़ा थाना प्रभारी, सिंघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवदयाल बघेल को तेंदूकोना थाना प्रभारी तैनात किया गया. इसी तरह एसआई लक्ष्मीनारायण साव को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना बसना, एएसआई कौशल प्रसाद साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना कोमाखान, एएसआई जगतपाल सिंह ठाकुर को थाना कोमाखान से रक्षित केंद्र महासमुंद, एएसआई अखिल साहू को रक्षित केंद्र महासमुंद से थाना सिंघोड़ा तथा एएसआई भगतराम जायसवाल को थाना सिंघोड़ा से थाना सरायपाली तैनात किया गया है.
http://निर्भया के दोषियों को SC ने जारी किया नोटिस, 11 को होगी अगली सुनवाई







