नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने लोन पर ब्याज दर कम कर दिया है. लेकिन साथ ही एफडी पर मिलने वाले ब्याज में भी कमी की है. एसबीआई की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सभी मैच्योरिटी अवधि के लोन पर सीमांत कोष की लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) में 0.05 फीसदी की कटौती हो गई है. इस कटौती के बाद एक साल की मैच्योरिटी अवधि वाले लोन का MCLR कम होकर 7.85 प्रतिशत पर आ गया है. चालू वित्त वर्ष में 9वीं बार है जब MCLR पर एसबीआई ने कैंची चलाई है.
http://जंगल में कब्जा, दर्जनभर अतिक्रमणकारी बेदखल
इस कटौती का मतलब ये हुआ कि आने वाले दिनों में आपको सस्ता होम या ऑटो लोन मिलेगा. बहरहाल, ये नयी दरें 10 फरवरी से प्रभावी हैं. लोन के अतिरिक्त फिक्स्ड डिपॉजिट (दो करोड़ रुपए से कम) पर भी एसबीआई ने घोषणा की है. एसबीआई ने इसमें 10 से 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. इसके साथ ही एकमुश्त एफडी (बल्क टर्म डिपॉजिट यानी दो करोड़ रुपए से ज्यादा) पर मिलने वाले ब्याज में 25 से 50 बेसिस प्वाइंट की कमी की है.
http://उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के ओएसडी रिश्वत लेते गिरफ्तार










