नई दिल्ली. कीमती धातुओं की मांग कम होने के कारण सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 396 रुपए गिरकर 40,871 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी की कीमत 179 रुपए प्रति किलोग्राम तक घट गई है. अब एक किलोग्राम चांदी का भाव 47,060 रुपए से गिरकर 46,881 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल का कहना हैं कि विदेशी बाजार में कीमतें गिरने से घरेलू बाजार पर असर पड़ रहा हैं.
http://धान खरीदी की मियाद बढ़ाने भाजपा किसान मोर्चा 7 को सभी जिलों में सौंपेगा ज्ञापन
वहीं, चीन के सेंट्रल बैंक की ओर से सिस्टम में पैसा डालने की खबरों के बाद कमोडिटी मार्केट पर दबाव बढ़ गया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है. सोने का भाव 1554 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 17.70 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया. तपन ने बताया, स्थाई चीनी सूचांक के कारण वैश्विक बाजार में सोने के भाव में नरमी वापस आई है. अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए चीन के केंद्रीय बैंक ने बाजार में लिक्विडिटी का फ्लो बढ़ाया है. हालांकि, बुधवार को भारतीय रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ डॉलर के मुकाबले 71.17 के स्तर पर पहुंच गया.
http://न्यूजीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त










