जांजगीर-चांपा. एक मां ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उनके शवों को घर के पास ही बने एक टॉयलेट में छिपा दिया. उन्होने अपनी तीसरी बच्ची का भी गला दबाकर जान लेने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गई. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी निवासी बलराम यादव और रंजीता यादव के तीन बच्चे हैं. दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ.
http://25 आईएफएस अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
पति से झगड़े के बाद गुस्से में रंजीता ने अपने दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद शवों को घर के पास बने शौचालय में ही छिपाकर रख दिया. मृत बच्चों की उम्र 3 माह और ढाई साल बताई जा रही है. उसने अपनी तीसरी बच्ची का भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचा लिया गया है. काफी देर तक जब बच्चे नहीं दिखाई दिए तो पति बलराम ने तलाश शुरू की. इसके बाद घटना का पता चला तो उसने पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं. तीसरी बच्ची को उपचार के लिए भर्ती किया गया है.
http://मतदान कर्मियों को लेकर आ रही बस अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, 4 गंभीर







