আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंत्योदय कार्डधारी परिवारों के बच्चों को अब मिलेगा निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम का लाभ

Published on: February 3, 2020
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ में निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम का लाभ अब 2011 की जनगणना की सूची में शामिल अंत्योदय कार्डधारी परिवार के बच्चों को दिया जाएगा. राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के नियम 12 (1) सी क अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दुर्बल वर्ग के परिवार (बीपीएल) अंतर्गत राज्य शासन की अधिसूचना में सम्मिलित श्रेणी के अतिरिक्त राज्य शासन की अन्य योजनाओं में बीपीएल परिवार के लिए जारी प्रमाण पत्रों यथा अंत्योदय कार्ड सामाजिक-आर्थिक एवं जातिगत जनगणना-2011 की जारी सूची में शामिल परिवार के बालकों को भी इस श्रेणी के अंतर्गत प्रवेश की पात्रता प्रदान की गई है.

http://भारतीय पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों की पदस्थापना, काबरा बिलासपुर आईजी

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा के अधिकार की निरंतरता 12वीं कक्षा तक की है. अधिनियम के अंतर्गत कक्षा 8वीं उत्तीर्ण बच्चों की पढ़ाई में निरंतरता के लिए राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय लिया गया. इससे प्रदेश के निजी विद्यालयों में अध्ययनरत चार हजार 899 बच्चों को कक्षा नवमीं में अध्यापन के लिए व्यवस्था की गई है. राज्य शासन के इस आदेश से शिक्षा के अधिकारी अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश लेने वालों की संख्या में इजाफा होगा.

http://‘31 मार्च से पहले पालिका में टैक्स जमा कर अधिभार से बचें’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now