আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्टापडेम में मिली युवती की लाश, चोटों से हत्या की आशंका

Published on: February 1, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कनेकेरा बूढ़ा नाला स्टापडेम में शनिवार सुबह गांव की ही एक युवती की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली. घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी. मौके पर फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया. पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है. शव पर चोट के निशान देख प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. जानकारी के मुताबिक गांव का एक बच्चा बूढ़ा नाला के पास खेल रहा था तभी उनकी नजर युवती की लाश पर पड़ी.

http://टीम इंडिया को झटका, हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर

भागते हुए वह गांव पहुंचा और ग्रामीणों को लाश होने की जानकारी दी. ग्रामीण जब नाला के पास पहुंचे तो उन्होंने लाश की पहचान गांव के ही सुलोचना दीवान (19) के रूप में की. गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर कोतवाली प्रभारी और स्टॉफ मौके पर पहुंचे. चेहरे और सिर पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले में फारेंसिक टीम की भी मदद ली. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इधर, मृतका के परिजनों ने बताया कि सुलोचना शुक्रवार दोपहर तीन बजे से घर से लापता थी जो आईटीआई की छात्रा थी.

http://नक्सलियों ने की गोपनीय सैनिक की हत्या, सड़क पर फेंका शव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now