नई दिल्ली. रानू मंडल के नए गाने का वीडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स उनके नए गाने को भी काफी पसंद करे रहे हैं. रानू मंडल अपने नए वीडियो में साल 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म का ‘एक राधा और एक मीरा’ गाना गाती नजर आ रही हैं. खबरों की मानें तो रानू मंडल का ये वीडियो उनके मशहूर होने से पहले का है. इस वीडियो को ranu_mondal__ नाम के इंस्टाग्राम पेज ने साझा किया है. गौरतलब है कि रानू मंडल अपने एक वायरल वीडियो की बदौलत पूरे देश में मशहूर हो गई हैं.
http://ई-सिगरेट पर लगा बैन, जानिए सेहत के लिए कितनी खतरनाक
हिमेश रेशमिया ने उन्हें गाने का मौका दिया और अब वो स्टार बन चुकी हैं. पिछले दिनों ही रानू का पहला गाना ‘तेरी मेरी कहानी’ रिलीज हुआ. रानू मंडल को लेकर अब मशहूर सिंगर कुमार सानू का भी बयान आ गया है. कुमार सानू का कहना है कि अगर कोई अच्छा ऑफर मिलता है तो वो रानू मंडल के साथ गाना गाने के लिए तैयार हैं. कुमार सानू ने कहा, ‘हम खुश हैं अगर नए सिंगर आते हैं. अगर वो अच्छा काम करती हैं तो उन्हें पहचाना जाना चाहिए. अगर मुझे ऑफर मिलता है तो मैं जरूर उनके साथ गाना चाहूंगा.’
http://आईएफएस अधिकारियों का तबादला, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
https://www.instagram.com/p/B1tdJe-Hzw4/?utm_source=ig_web_copy_link










