पिथौरा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत मंगलवार को हुए मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम सामने आने लगे हैं. अधिकृत घोषणा जनपद पंचायत में टेबुलेशन के बाद कि जाएगी. मतदान के तत्काल बाद पिथौरा विकासखण्ड से जनपद सदस्य निर्वाचित होने वालों में मुढ़ीपार क्षेत्र से कार्तिक राम ध्रुव, जमहर क्षेत्र से मीरा बिहारी पटेल, बढ़ाईपाली क्षेत्र से करण दीवान एवं सुखीपाली क्षेत्र से अजय नायक चुनाव जीत गए हैं. भुरकोनि क्षेत्र से रुकमणि मनोहर साहू, चरोदा से खिलेश्वरी खोमन साहू जनपद चुनाव जीते हैं. झगरेंडीह से पुरुषोत्तम धृतलहरे, परसवानी से निवेदिता अमृत पटेल, सगुनढांप से पीताम्बर पटेल, एवं सपोस से गुलापी धोबाई साहू, चुनाव जीत गई हैं.
http://32MP सेल्फी कैमरे वाला Samsung Galaxy A51 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
सलडीह से श्रीमती हेमन्त कौशिक, कुर्सीपार से सोहन पटेल, लारिपुर से सत्यभामा नाग चुनाव जीतकर जनपद सदस्य बनी हैं. लिमदरहा से ललिता रामकुमार पटेल, पिरदा से अता दानी, बुन्देली से उसत बरिहा, सवित्रिपुर से आरती छबिराम बरिहा चुनाव जीते हैं. ज्ञात हो कि मतदान के बाद मतगणना मतदान केंद्र पर ही सम्पन्न हो चुकी है. आज टेबुलेशन के पश्चात परिणाम अधिकृत तौर पर घोषत किए जाएंगे. उक्त जनमारी प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में मिले मतों के अनुसार बताई गई है. पिथौरा जनपद में चुनाव के पूर्व ही तीन क्षेत्र से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं. इनमे सोनासिल्ली से मुकेश यादव, बरेकेल से जितेंद्र सिन्हा एवं सांकरा से गुरमीत कौर शामिल हैं.
http://जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में 2-2 भाजपा-कांग्रेस, 5 में निर्दलीय







