আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Maruti Suzuki Alto के नए S-CNG वैरिएंट लॉन्च, 31.59 किमी का देगी माइलेज

Published on: January 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया ने आल्टो को नई S-CNG टेक्नोलॉजी वैरिएंट को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया है. इस कार को दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.32 लाख रुपए है. इसमें LXi वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.33 लाख और LXi (O) वेरिएंट की शोरूम कीमत 4.36 लाख रुपए है. कार निर्माताओं का कहना है कि सीएनजी मॉडल Alto BS6 31.59 किमी प्रति किग्रा का माइलेज देती है. मारुति सुजुकी एस-सीएनजी व्हीकल दो ईसीयू (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) और इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम से लैस हैं.

http://दोषी पवन को झटका, कोर्ट ने खारिज की पिता की याचिका

मारुति Alto में 796cc का इंजन मिलता है. सीएनजी मोड में यह इंजन 40.36 bhp का पावर और 60 Nm टॉर्क पैदा करता है. पेट्रोल से चलने पर यह इंजन 47.33 bhp का पावर और 69 Nm टॉर्क पैदा करता है. इसमें 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आता है. मारुति Alto में एसी, पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पावर विंडो मिलता है. इंटीरियर की बात करें तो डोर हैंडल्स पर सिल्वर फिनिश और ड्यूल टोन समेत कई खूबियां हैं. एक्सटीरियर में व्हील कवर्स और बॉडी कलर्ड बंपर और डोर हैंडल मिलते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई-स्पीड अलर्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर हैं.

http://हेलिकॉप्टर हादसे में बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और बेटी समेत 9 लोगों की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now