रजिंदर खनूजा
पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक बड़े चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. जांच के दौरान अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जबकि एक अन्य आरोपी चोरी के ही आरोप में तेंदूकोना पुलिस की गिरफ्त से जेल भेजा जा चुका है. आरोपियों से इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य एवं परचून सामान जब्त किए गए हैं. ज्ञात हो कि विगत तीन माह से उक्त आरोपियों ने पिथौरा क्षेत्र में करीब आधे दर्जन से अधिक चोरियां कर पुलिस को सीधे चुनौती दी थी. पुलिस ने शनिवार को नाटकीय घटनाक्रम में 6 चोरी के आरोपियों को धर दबोचा. आरोपियों से पूछताछ के बाद अब तक कुल चार चोरियां आरोपियों ने कबूल ली है जबकि एक अन्य गिरोह के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार शीघ्र ही दूसरा गिरोह भी पकड़ा जाएगा.
http://गणतंत्र दिवस पर टीम इंडिया ने दिया जीत का तोहफा, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया
रविवार को यहां थाने में पत्रकारवार्ता में एसडीओपी पुपलेश पात्रे ने बताया कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वे थाना प्रभारी कमला पुसाम एवं अन्य स्टाफ के साथ हाईवे पर दोपहिया वालों को रोककर उन्हें यातायात नियमों एवं हेलमेट पहनने के लिए समझा रहे थे. इस बीच एक दोपहिया पुलिस के रोकने के बाद भी रुकने की बजाय तेजी से भागने लगा जिसका पीछा किया और उसे पकड़ कर पूछताछ की. उसने अपना नाम देवेंद्र उर्फ टोबो पिता दीनदयाल निवासी टप्पा बताया. दोपहिया के कागजात न होने के कारण पुलिस ने उसकी दोपहिया जब्त कर ली थी. पर दूसरे ही दिन थाना में दोपहिया देख एक युवक थाना पहुंचा. इस युवक ने अपनी उक्त दोपहिया चोरी की रपट तेंदूकोना थाने में दर्ज कराई थी. इस जानकारी के बाद पुलिस ने उक्त दोपहिया एवं आरोपी को तेंदूकोना पुलिस को सौंप दिया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया. इधर, गुरुवार रात गश्त कर रहे पिथौरा पुलिस के दो प्रधान आरक्षक भीखम साहू एवं दुधेश्वर साहू ने दो बजे महल के पास हरियाणा क्लॉथ स्टोर्स का ताला तोड़ते दो युवकों मुढ़ीपार निवासी नोहर निषाद एवं उसके एक साथी को रंगे हाथ धर दबोचा. आरोपियों की निशानदेही पर थाना प्रभारी कमला पुसाम ने 5 अन्य चोरी के आरोपी
http://झंडा फहराने के दौरान भिड़े कांग्रेसी नेता, जमकर चले थप्पड़-घूंसे
दीपक दीवान खुसरूपाली, दीपक दुबे निवासी बड़गांव चौकी बया, चंदू, दुर्गेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, अर्जुन कुमार ठाकुर निवासी टप्पा को लगातार छापामार कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों ने कुल सात दुकानों से चोरी की बात कबूल की है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक एलसीडी बुफर, 3 बैटरी, कृषि सेवा केंद्र से चोरी किए बीज, अंडा दुकान से चोरी किए नगदी रुपए, सिगरेट, निरमा, तेल, साबुन, चिल्हर सिक्के के अलावा अन्य छुटपुट सामग्री जब्त की है. जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत डेढ़ लाख आँकी जा रही है. आरोपियों के बयान के अनुसार वे विगत 2 तीन माह से हमउम्र युवकों का गिरोह बनाकर चोरी के काम में लगे थे. आरोपियों को पकड़ने में एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना प्रभारी कमला पुसाम, उनि मनोरथ जोशी, सउनि शत्रुघन ध्रुव, प्रआ मुकेश पटनायक, चंचल बंसवार, आरक्षक सौरभ बांसवार सहित पुलिस स्टाफ ने खासी मेहनत की.







