रायपुर. राजनांदगांव से भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय शनिवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. दरअसल, रायपुर-बिलासपुर हाइवे में धनेली के पास सांसद पाण्डेय की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में सांसद की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. काफी मशक्कत से सांसद को गाड़ी के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया. इस दुर्घटना में सांसद संतोष पांडेय को कोई चोट नहीं आई है. अस्पताल में उनका प्राथमिक जांच कर लिया गया है.
http://एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
वहीं उनके गनमैन और वाहन चालक भी पूरी तरह से सुरक्षित है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के मुताबिक, सांसद पांडेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर एकात्म परिसर में बुलाई गई बैठक में शामिल होने आ रहे थे. रास्ते में दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सांसद की कार को जोरदार टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि ओवरटेक के टक्कर में ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मारी है.
http://निर्वाचित होती हैं तो प्रदेश में पहली दृष्टिहीन महिला सरपंच होने का गौरव हासिल करेंगी सरिता







