नई दिल्ली. सीरियल ‘दिल तो हैप्पी है जी’ फेम एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. सेजल की मौत की खबर से उनके परिजन और दोस्त सकते में आ गए हैं. पुलिस ने बताया कि सेजल के घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने खुदकुशी की वजह निजी बताई है. वहीं उनके को-स्टार निर्भय शुक्ला का कहना है कि पिता के बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से वो काफी तनाव में थीं.
http://निर्वाचित होती हैं तो प्रदेश में पहली दृष्टिहीन महिला सरपंच होने का गौरव हासिल करेंगी सरिता
बता दें कि मूल रूप से राजस्थान की रहने वालीं सेजल अपने माता पिता की इच्छा के विपरीत तीन साल पहले मुंबई आईं थी. सेजल को सिम्मी खोसला का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है. सेजल शर्मा उदयपुर की रहने वाली थीं और सीरियल दिल तो हैप्पी है जी उनका पहला टीवी शो था. इससे पहले उन्हें कई विज्ञापनों और एक वेब सीरीज में देखा जा चुका है. उन्होंने आमिर खान के साथ Vivo फोन के एक विज्ञापन में काम किया था. उनकी वेब सीरीज का नाम आजाद परिंदे था.
http://आधार से लिंक होगा वोटर आईडी, आयोग के प्रस्ताव को हरी झंडी










