আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

यहां 24 को मनाई गई 26 जनवरी, निजी बैंक ने सुविधानुसार मनाया राष्ट्रीय पर्व

Published on: January 24, 2020
---Advertisement---
विष्णुचंद्र शर्मा

खरसिया. अग्रसेन चौक पर स्थित एचडीएफसी बैंक को विशेष साज-सज्जा के साथ देखा गया तो शंका समाधान हेतु मैनेजर अरुण पिल्लई से बात करने पर उन्होंने कहा कि आज रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया गया है. ऐसे में प्रश्न लाजिमी है कि बैंक तो निजी हो सकता है, परंतु क्या राष्ट्र और राष्ट्रीय पर्व भी प्राइवेट लिमिटेड होते हैं. क्या इन्हें भी अपनी सुविधा अनुसार सेलिब्रेट किया जा सकता है. बता दें शनिवार एवं रविवार को अवकाश होने के कारण एचडीएफसी बैंक प्रबंधन ने अपनी सुविधा के मद्देनजर 2 दिन पूर्व ही राष्ट्रीय पर्व मना लिया है. बताया जा रहा है कि इस बात की सूचना कर्मचारियों को एक दिन पहले ही दे दी गई थी.

http://ब्रेक की जगह नौसिखिए ने दबा दिया एक्सीलेटर, माता-पिता को कुचला

सभी कर्मचारियों को ट्रेडिशनल ड्रेस में बुलवाया गया था. वहीं पूरी शाखा को तिरंगे गुब्बारे तथा तिरंगे झंडे से सजाया गया था. ऐसे में जब कानूनविद एवं बुद्धिजीवी वर्ग से जानना चाहा कि क्या यह उचित है, तो सभी ने एक स्वर में कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व के साथ खिलवाड़ है. ऐसे कृत्य पर एफआईआर भी की जा सकती है. वहीं एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक ने बेधड़क कहा कि आज रिपब्लिक डे सेलिब्रेट किया गया है. जब शाखा के अंदर सजी दीवारों की तस्वीर लेना चाहा तो बैंक प्रबंधक ने उल्टे फोटो खींचने को प्रतिबंध लगाते हुए गलत ठहराया. खींची हुई तस्वीर भी डिलीट कर दी गई. खरसिया एसडीएम गिरीश रामटेके ने कहा कि 26 जनवरी तो 26 जनवरी जनवरी के दिन ही मनाई जा सकती है, मैं पता करता हूं.

http://कलेक्टर पर अभद्र टिप्पणी मामले में भाजपा नेता पर एफआईआर दर्ज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now