আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: January 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स ने मोस्‍ट अवेटेड प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz लॉन्च कर दिया है. दिल्‍ली में इस कार की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपए है. वहीं टॉप वेरियंट की कीमत 9.39 लाख रुपए है. टाटा Altroz की प्री बुकिंग सिर्फ 21 हजार रुपए में हो रही है. टाटा Altroz XZ (O), XZ, XT, XM और XE वेरिएंट में लॉन्च की गई है. टॉप वेरियंट में हाई स्‍ट्रीट गोल्‍ड, डाउनटाउन रेड, एवेन्‍यू व्‍हाइट कलर उपलब्‍ध हैं. टाटा अल्ट्रॉज के फीचर्स की बात करें तो यह दो इंजन ऑप्शन में है. इनमें 86 bhp पावर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और 90 bhp पावर वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन हैं.

http://75 किलो गांजे के साथ दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

दोनों इंजन बीएस6 कम्प्लायंट होंगे. इसके साथ ही कार में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स आएंगे. खासियत की बात करें तो ऑटो हेडलैंप, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, 7 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, 7 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएलस, रियर में स्पिलिट एलईडी टेल लैंप मिलेगी. जबकि सेफ्टी फीचर्स में एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर के साथ कैमरा, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट वार्निंग और हाई स्पीड अलर्ट शामिल हैं.

http://इंदिरा जयसिंह पर भड़कीं कंगना, बोलीं- ऐसी औरतों की कोख से पैदा होते हैं दुष्कर्मी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now