नई दिल्ली. हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट सिडान ऑरा (Hyundai Aura) लॉन्च कर दी है. कार बीएस-6 कम्पलाइंट के साथ मार्केट में उतारी गई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए रखी गई है. जबकि इसके टॉप एंड मॉडल का प्राइस 9,03,800 रुपए रखा गया है. वहीं टर्बो 1.0-लीटर GDi इंजन वाली कार की कीमत 8,54,900 रुपए रखी गई है. हुंडई की यह कार 6 कलर ऑप्शन- फियरी रेड, पोलर वाइट, ताइफून सिल्लर, टाइटन ग्रे, अल्फा ब्लू और विनटेज ब्राउन में आएगी. इस कार की बुकिंग सिर्फ 10 हजार रुपए में की जा सकती है. हुंडई की Aura कार की बुकिंग कंपनी की वेबसाइट या उसके डीलरशिप के जरिए की जा सकती है. हुंडई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से बुकिंग पर 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी.
http://50 लीटर महुआ शराब की तस्करी करते पकड़ाया प्रधान आरक्षक
इसके अलावा कुछ शर्तों के साथ जीरो प्रोसेसिंग फीस और 100 फीसदी ऑन रोड फाइनेंस की भी सुविधा मिल रही है. ऑरा के टॉप वेरियंट में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 5.3-इंच डिजिटल स्पीडोमीटर और एमआईडी, वायरलेस चार्जर और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिल रहे हैं. वहीं रियर सेंटर आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. हुंडई Aura तीन इंजन ऑप्शन 1.2 लीटर पेट्रोल, 1 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.2-लीटर डीजल इंजन में आ रही है. हुंडई ऑरा 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 83ps का पावर और 114nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं 1.0 लीटर टी-जीडीआई पेट्रोल इंजन की बात करें तो 100ps का पावर और 172nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसी तरह, 1.2 डीजल इंजन 75ps का पावर और 190nm का टॉर्क जनरेट करता है. सिक्योरिटी की बात करें तो 2 एयरबैग्स के अलावा वायरलेस चार्जिंग, रियर एसी वेंट्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर्स जैसे फीचर भी दिए गए हैं.
http://महिला-पुरुष की अधजली लाश बरामद, दम घुटने से बच्ची की भी मौत










