नई दिल्ली. आयुष्मान खुराना ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ का एक खास एनिमेटिड प्रोमो जारी किया है. इस प्रोमो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा करते हुए आयुष्मान ने लिखा ‘जीतेगा प्यार सह परिवार’. किरदारों की झलक के साथ ही फिल्म आखिर इस बार क्या विषय लेकर आ रहा है, इसकी भी झलक नजर आ रही है. यह फिल्म समलैंगिक प्रेम की को दिखाती हुई नजर आएगी. फिल्म के पिछले टीजर में फिल्म का कॉन्सेप्ट साझा किया गया था. अब इस टीज़र के जरिए फिल्म के कलाकारों और उनके किरदारों से अवगत किया जा रहा है. फिल्म में कार्तिक सिंह बने आयुष्मान खुराना अमन त्रिपाठी बने जीतेंद्र कुमार के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे.
http://एसबीआई में निकली 700 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन
फिल्म बधाई हो की तरह ही एक बार फिर इस फिल्म में भी नीना गुप्ता और गजराज राव ही आयुष्मान के माता-पिता की भूमिका निभाते नज़र आ रहे हैं. वहीं चाचा-चाची की भूमिका में मनु ऋषि चड्ढा व सुनीता राजवर हैं. आयुष्मान के लव इंट्रस्ट की भूमिका जीतेंद्र कुमार निभाएंगे, और फिल्म की हीरोइन की भूमिका में पंखुड़ी अवस्थी होंगी. इस तरह के प्रोमो के जरिए फिल्म के किरदारों से अवगत कराना एक नए तरह का कॉन्सेप्ट है, जो फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. हितेश केवल्य लिखित और निर्देशित यह फिल्म अगले साल 13 मार्च को रिलीज़ होगी.
http://हम पुलिस को आम जनता के और करीब लाना चाहते हैं : एसपी शुक्ला
Jeetega Pyaar Sehparivaar! 👬 #ShubhMangalZyadaSaavdhan @raogajraj @Neenagupta001 @Farjigulzar @iammanurishi @maanvigagroo @SunitaRajwar @Panawasthy_31 #NeerajSingh
Written and Directed by @hiteshkewalya @aanandlrai @itsBhushanKumar @cypplOfficial @TSeries
13th March 2020! pic.twitter.com/JHdTP1zIn3
— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) September 19, 2019










