रायपुर. एक सैलून संचालक ने अपनी ही महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. इस वारदात में सैलून संचालक की पत्नी भी शामिल है जिसने अपने पति को दुष्कर्म करने में मदद की. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला सहित 3 लोगो को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक उत्तम सेन और अनिल गुप्ता अमलीडीह में स्टाइलिश गुरु के नाम से सैलून का संचालन करते हैं. पीड़िता यहां रिसेप्शनिस्ट पद पर काम करती थी. सैलून और संचालक का घर आस-पास जुड़ा हुआ है. सैलून में बाथरूम की व्यवस्था ना होने पर युवती को उत्तम सेन के घर जाकर बाथरूम का इस्तेमाल करना पड़ता था.
http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज
घटना के दिन जब युवती बाथरूम का इस्तेमाल करने संचालक के घर पहुंची तो आरोपी पहले से ही वहां मौजूद था. इसके बाद उत्तम की पत्नी हिना सेन ने घर का दरवाज़ा बाहर से बंद कर दिया और वहां से चली गई, बाद उत्तम ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को किसी को न बताने और काम से निकाल देने की धमकी दी. महिला ने इसकी शिकायत राजेंद्र नगर थाने में की. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए रविवार देर रात संचालक उत्तम सेन, उनकी पत्नी और अनिल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता को धारा 354, 376, 34 व 3(2) SC ST एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
http://K-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, 3500 KM है मारक क्षमता







