আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बोले- रोजमर्रा के कार्यों के लिए लोगों को नहीं होगी अनावश्यक परेशानी

Published on: January 19, 2020
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. स्थानीय नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम यादव और उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्रीमती उषा पटेल, नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत खनूजा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा उपस्थित थे.     नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को मुख्य अतिथि देवेंद्र बहादुर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा- नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों से मेरी अपेक्षा है कि जिस तरह अपने घर की सफाई रखते हैं उसी तरह अपने वार्ड की गलियों और नालियों की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें.

http://भूपेश सरकार हिंदुस्तान की सबसे झूठी सरकार : डॉ. रमन

लोकतांत्रिक परंपरा में सबसे कठिन वार्ड के चुनाव होते हैं जिसमें जनता ने आप के ऊपर विश्वास व्यक्त किया है उनके विश्वास पर खरा उतरना आप की जवाबदारी है. नगर पंचायत में सर्वहारा वर्ग के हितों के लिए काम करना प्राथमिकता में रखें. कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आलोक चंद्राकर ने कहा कि दलीय निष्ठा से ऊपर उठकर आप सब काम करें. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना के विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मुख्यमंत्री की नीतियों की सफलता का परिणाम है कि प्रदेश के ना केवल नगर पंचायतों में बल्कि पालिकाओं और निगमों में भी पूरी तरह से जनता ने कांग्रेसी उम्मीदवारों को विजय श्री का आशीर्वाद दिया है और पूरे नगरीय निकाय में कांग्रेस की सत्ता स्थापित हो गई है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री ने शहरी प्रतिनिधियों के सम्मेलन में स्पष्ट रूप से कहा है कि नगरों के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी.

http://मुख्यमंत्री भूपेश ने बजट के लिए आम जनता से मांगे सुझाव

उन्होंने कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिए जाने के लिए पिथौरा नगर की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया. इसके पूर्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष आत्माराम यादव एवं उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा ने अपने उद्बोधन में नगरवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग तथा पार्षदों के साथ आपसी सामंजस्य बिठाकर पूरा किया जाएगा. रोजमर्रा के कार्यों को नगर पंचायत में इतनी सरलता के साथ किया जाएगा कि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा. कार्यक्रम में स्वागत भाषण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुलवंत खनूजा ने किया. कार्यक्रम में सभी धर्म एवं संगठन प्रमुखों को विशेष अतिथि बनाया गया था.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now