राजनांदगांव. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार के क्रियाकलापों पर हमला बोलते हुए इसे हिन्दुस्तान की सबसे झूठी सरकार करार दिया है. डॉ. सिंह जिला पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र क्र.- 08 के लिटिया (डीलापहरी) में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक देवांगन के पक्ष में आहूत एक सभा को सम्बोधित कर रहे थे. डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान का सबसे लबरा (झूठा) मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में झूठे वादे करके कांग्रेस ने सरकार बनाई और गंगाजल हाथ में लेकर जनता को झूठा आश्वासन दिया. लेकिन एक साल बीतने के बाद भी प्रदेश सरकार अपने घोषणापत्र का एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है. इसके लिए मुख्यमंत्री बघेल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए.
http://राहुल गांधी को मात देना चाहते हैं बघेल : उपासने
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के एक-एक वोट से इस सरकार को सबक सिखाया जा सकता है और पंचायत चुनावों में किसान अपने वोट का महत्व समझकर इस झूठी सरकार को हटा सकते हैं. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार के कार्यकाल और उसमें अर्जित उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ सिंह ने कहा कि हमारे 15 वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ ने विकास के जो आयाम गढ़े, उसे पूरे हिन्दुस्तान ने देखा है लेकिन मौजूदा प्रदेश कांग्रेस सरकार ने विकास और जनकल्याण का ऐसा एक भी काम नहीं किया है जिसे वह गिना सके उल्टे छत्तीसगढ़ को 14 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डुबोकर इस सरकार ने प्रदेश को कंगाल कर दिया है. डॉ. सिंह ने कहा कि आने वाले चार वर्षों में भाजपा संघर्ष करेगी और सरकार की विफलता को उजागर करेगी.
http://बहन से छेड़छाड़ करने पर नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की चाकू मारकर की हत्या







