আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल गांधी को मात देना चाहते हैं बघेल : उपासने

Published on: January 18, 2020
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत दी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच मतभेद का मिथ्या प्रलाप करने के बजाय वे अपनी पार्टी की गुटबाजी और नेताओं के बागी तेवरों की फिक्र करें. भाजपा ने कहा कि भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जोड़ी देश के स्वाभिमान को बढ़ाने वाले क्रांतिकारी फैसले लेकर नए भारत की रचना का काम कर रही है. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल मिथ्या प्रलाप करने में जितना वक्त जाया कर रहे हैं, उतनी ऊर्जा उन्हें अपना वह काम करने में लगानी चाहिए, जिसके लिए प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता में बिठाया है.

http://बहन से छेड़छाड़ करने पर नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की चाकू मारकर की हत्या

उन्होने कहा कि सीएए और एनआरसी के मद्दे पर केन्द्र सरकार का दृष्टिकोण एकदम साफ है और प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री की जोड़ी लोकसभा चुनाव में जारी पार्टी के अपने संकल्प पत्र में इन मुद्दों पर काम करने का देश से किया वादा पूरा कर रही है. उपासने ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए, जिनके नित-नए झूठ और फरेब के चलते प्रदेश का आदिवासी, किसान, गरीब, युवा और महिलाओं समेत हर वर्ग रोज पिस रहा है. उन्होने कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ हुआ फरेब अब धान खरीदी में भी नजर आ रहा है. दो साल का बोनस देने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री अब क्यों कुछ नहीं बोल रहे हैं. सीएए और एनआरसी पर प्रलाप करके लोगों को गुमराह करने के बजाय मुख्यमंत्री बघेल जरा संघीय ढांचे का, संविधान का मान रखकर सकारात्मक राजनीति करें और प्रदेश की फिक्र करें. उपासने ने कहा कि प्रदेश के कामकाज पर ध्यान नहीं देने का ही नतीजा है कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब तबाह हुआ पड़ा है. एक तरफ अस्पताल में हजारों बच्चे मर रहे हैं, आदिवासी हॉस्टलों से दर्दनाक खबरें आ रही हैं, और उस पर सभी विभागीय मंत्री उटपटांग बयान दे रहे हैं, लेकिन इन पर ध्यान देने के बदले सीएम का समूचा ध्यान अब राहुल गांधी से प्रतिस्पर्धा करने पर ही है.

http://ट्रक से टकराई अभिनेत्री शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now