रायपुर. राज्य का वित्तीय वर्ष 2020-21 का बजट एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का होने का अनुमान है. सरकार नए वित्तीय वर्ष के लिए राज्य का बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी क्रम में प्रदेश की जनता से सुझाव आमंत्रित किया गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर आम जनता से बजट के लिए सुझाव मांगा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीट पर लिखा है- हम चाहते हैं कि आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बनाए जाने वाले बजट में आपकी भागीदारी हो. कृपया अपने सुझाव देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. सुझाव निम्न माध्यमों से भेज सकते हैं- ई-मेल bhagidaribudget2020@gmail.com, व्हाट्सएप्प- 7440413604.
http://देवपुर में हुआ कैम्पा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का क्षमता विकास प्रशिक्षण
हम चाहते हैं कि आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिये बनाये जाने वाले बजट में आपकी भागीदारी हो।
कृपया अपने सुझाव देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।आप अपने सुझाव निम्न माध्यमों से भेज सकते हैं:-
ई-मेल- bhagidaribudget2020@gmail.com
व्हाट्सएप्प- 7440413604#JanBhagidariBudget pic.twitter.com/wLvxPBgycs— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 18, 2020
http://जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपियों ने की पीड़िता की मां की हत्या
भाईयों में मारपीट, जुर्म दर्ज
महासमुंद. मवेशी द्वारा खाना को नुकसान पहुंचाने पर दो भाईयों में मारपीट हो गई. बसना थाना क्षेत्र के चनौरडीह निवासी राजिम जगत के अनुसार उनके भाई शत्रुघन जगत ने घर में मवेशी पालन किया है, कुछ मवेशियों को खुला छोड़ देने से आएदिन उनके खाना को नुकसान पहुंचाते हैं. गुरूवार को उनकी पत्नी ने खाना बना कर रसोई में रखा था, जिसे मवेशियों ने नुकसान पहुंचाया. इस पर उन्होने शत्रुघन को मवेशियों को संभालकर रखने समझाइश दी. इससे नाराज शत्रुघन ने मवेशी हकालने के डंडा से उनकी पिटाई की व जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शत्रुघन के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है.






