আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, ‘सावधान इंडिया’ की एक्ट्रेस को बचाया गया

Published on: January 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई पुलिस ने एक तीन सितारा उपनगरीय होटल से संचालित हाई प्रोफाइल ग्लैमर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है और इसमें एक नाबालिग सहित तीन महिला जूनियर कलाकारों को बचाया गया है. यह इस हफ्ते हुई इस तरह की दूसरी घटना है. सामाजिक सेवा शाखा (एसएसबी) के निरीक्षक संधेश रेवले ने कहा कि हमने प्रिया शर्मा नामक 29 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो इस रैकेट का संचालन कर रही थी और एक लाख रुपए की कीमत पर लड़कियों की आपूर्ति कर रही थी. इससे जुड़े तीन और शख्स- आवेश, विनय और कुलदीप फरार हैं जिनकी तलाश जारी है, ये तीनों दिल्ली से हैं.

http://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, सीरीज में की बराबरी

पुलिस के मुताबिक, शर्मा कांदीवली पूर्व में विनायक वेकेशंस एंड हॉलीडेज नामक एक ट्रेवल एजेंसी चलाती है और इसकी आड़ में वह इस तरह के कई और अनैतिक कार्यो में शामिल है. बचाए गए लोगों में दो जूनियर आर्टिस्ट हैं जिनमें से एक रिएलिटी शो ‘सावधान इंडिया’ में काम कर चुकी हैं जबकि नाबालिग ने एक वेब सीरीज में काम किया है और एक मराठी टेलीविजन-सीरियल में भी उसने छोटा-मोटा किरदार निभाया है. अंधेरी पूर्व में ड्रैगनफ्लाय होटल में एक नकली ग्राहक की मदद से यह छापा मारा गया जो शर्मा से लड़कियों के बारे में बात कर रहा था और तभी एसएसबी की टीम वहां पहुंची और उसे रंगे हाथों धर दबोचा.

http://अब राशन कार्ड से भी होगा इलाज, स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता ख़त्म

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now