सूरजपुर. एक व्यक्ति ने बेटा नहीं होने के कारण डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है. जानकारी के मुताबिक ओडगी क्षेत्र के कारीमाटी निवासी मुन्नीबाई पत्नी सुंदरसाय राजवाड़े की 10 जनवरी को घर के पास ही एक खेत में लाश मिली थी. खेत में शव मिलने और कोई सुराग नहीं होने के कारण पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.
http://धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को नोटिस, कम्प्यूटर ऑपरेटर को तत्काल हटाने के निर्देश
जांच के दौरान पता चला कि सुंदरसाय की दो बेटियां हैं. बेटा नहीं होने के कारण पति-पत्नी में आएदिन विवाद होता रहता था. पुलिस ने सुंदरसाय को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की. उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली. पूछताछ में सुंदरसाय ने बताया कि घटना वाले दिन उसका मुन्नी बाई से बेटा नहीं होने को लेकर विवाद हुआ था. इस दौरान गुस्से में आकर उसने खेत में ही डंडे से मुन्नी बाई की जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद गंभीर घायल हालत में उसे छोड़कर चला गया. थोड़ी देर बाद मुन्नी बाई की मौत हो गई.
http://इसरो की एक और कामयाबी, संचार उपग्रह जीसैट-30 लॉन्च







