नई दिल्ली. भारतीय रुपए में डॉलर के मुकाबले अच्छी-खासी तेजी आने और कमजोर वैश्विक रुख के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. रुपए में मजबूती और कमजोर वैश्विक संकेतों से गुरूवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 766 रुपए सस्ता होकर 40,634 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव रहा वहीं चांदी भी 1,148 रुपए सस्ती होकर 47,932 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव रही. बुधवार को सोना 41,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था, जबकि चांदी 49,080 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव रही थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का रुख रहा. न्यूयॉर्क में सोना 1,546 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.93 डॉलर प्रति औंस रही.
http://राजस्व निरीक्षक 7 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एडवायजरी प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि अमेरिका और ईरान के गंभीर सैन्य टकराव की स्थिति से एक कदम पीछे हटने के बाद सोने में गिरावट रही. निवेशकों ने वैश्विक शेयर जैसे जोखिम वाले एसेट में निवेश किया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में कमजोरी और रुपए के मजबूत होने से घरेलू बाजार में सोने की कीमतें प्रभावित हुईं. इसके अलावा, अमेरिका-ईरान में तनाव कम होने से वैश्विक बाजारों में स्थिरता लौटी और डॉलर के मुकाबले रुपए में 48 पैसे की मजबूती रही. उन्होंने कहा कि शादी-विवाह के सीजन की खुदरा मांग पर भी बाजार की निगाह रहेगी.
http://4 जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा नेता की पत्नी ने भी छोड़ा मैदान









