महासमुंद. तुमगांव पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है. सभी के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार पांचों महिलाएं देह व्यापार मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है. तुमगांव थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि क्षेत्र में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी. इसी आधार पर आज छापामार कार्रवाई की गई. गिरफ्तार महिलाओं में से 3 रायपुर (तिल्दा), 1 कोलकाता और 1 तुमगांव की रहने वाली है.
http://प्रदेश कई हस्सों में बारिश की संभावना, मौसम खुलने के बाद बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में सात हजार 352 मक्का उत्पादक किसान पंजीकृत
रायपुर. प्रदेश में सात हजार 352 किसानों ने मक्का बेचने के लिए पंजीयन कराया है. राज्य में कुल 21 जिलों के मक्का उत्पादक किसानों ने पंजीयन कराया है. सबसे ज्यादा कोण्डागांव जिले के दो हजार 385 किसानों ने पंजीयन कराया है. कांकेर जिले के एक हजार 932 किसानों ने पंजीयन कराया है. इसी प्रकार बस्तर जिले के 431, नारायणपुर जिले 176, सुकमा 36, रायगढ़ 115, बालोद 14, बेमेतरा 33, दुर्ग 25, राजनांदगांव 550, धमतरी 65, गरियाबंद 895, महासमुंद 04, बलरामपुर 65, जशपुर जिले के 276, कोरिया 21, सरगुजा 215, सूरजपुर 91 एवं कबीरधाम, बलौदाबाजार और रायपुर जिले के एक-एक किसानों ने मक्का बेचने के लिए पंजीयन कराया.







