रायपुर. पश्चिम विक्षोभ की वजह से प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है. प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार शाम तक मौसम के साफ होने की संभावना है. इस दौरान लगभग सभी इलाकों में बारिश या बूंदाबांदी होगी. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक दिसंबर से लेकर जनवरी के पहले हफ्ते तक पांचवीं बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदला है. हालांकि 24 घंटे बाद मौसम खुल जाएगा, लेकिन अभी इस तरह की अस्थिरता बनी रहेगी. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मौसम खुलने के बाद ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में और भी ज्यादा गिरावट आएगी.
http://चीतल शिकार के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण गठित
रायपुर. राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के तहत यह पंजीकृत हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसके पदेन अध्यक्ष होंगे वहीं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश कुमार पटेल पदेन उपाध्यक्ष होंगे. शासन के समस्त मंत्रीगण प्राधिकरण के पदेन सदस्य बनाए गए हैं. मुख्य सचिव प्राधिकरण के पदेन संयोजक और अपर मुख्य सचिव वित्त, प्रमुख सचिव गृह विभाग, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव खेल एवं युवा कल्याण, सचिव उच्च शिक्षा, सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, आयुक्त/संचालक खेल एवं युवा कल्याण इसके पदेन सदस्य होंगे. इसका प्रधान कार्यालय संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम जीई रोड रायपुर निर्धारित किया गया है.
http://मेरठ का जल्लाद देगा निर्भया के दोषियों को फांसी, सरकार ने दी मंजूरी







