पिथौरा. बार क्षेत्र में चीतल शिकार प्रकरण के बचे दो आरोपी मंगलवार को वन विभाग के हत्थे चढ़ गए. विभागीय अधिकारियों ने दोनों आरोपी जावेद फारुखी और अरशद खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विभागीय सूत्रों ने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद अभ्यारण्य की एक टीम ने मंदिर हसौद रायपुर के एक फॉर्म हाउस में दबिश दी. इस फार्म हाउस में चीतल कांड के फरार आरोपी अरशद खान एवं वन रक्षक जावेद फारूखी को घेर कर टीम ने धर दबोचा. दोनों आरोपियों से विभागीय अफसर ने पूछताछ कर उन्हें जेल भेज दिया. ज्ञात हो कि बार नवापारा में विगत 7 दिसम्बर की रात में तीन चीतल का शिकार प्रकरण में मुख्य दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे.
http://मेरठ का जल्लाद देगा निर्भया के दोषियों को फांसी, सरकार ने दी मंजूरी
प्रकरण के जांच अधिकारी सालिक राम डड़सेना को मुखबिर से सूचना मिलने उन्होंने अफसरों को इसकी जानकारी देकर योजना बनाई और रेंजर कृशानु चन्द्राकर कोठारी के रेंजर पवन सिन्हा, डिप्टी रेंजर सालिकराम डड़सेना एवं कर्मचारियों की टीम ने ही फॉर्म हाउस में दबिश देकर मुख्य आरोपी जावेद फारुखी और अरसद खान को पकड़ने में सफलता हासिल की. आरोपियों ने अपराध कबूल कर बताया कि अरशद अजमेर शरीफ फरार होना चाहता था लेकिन जावेद फारुखी के कहने पर ही कुछ दिन इधर-उधर समय काट रहा था.
http://तेज रफ्तार कार और बाइक की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत, एक गंभीर







