আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

VIDEO : ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज, हिमेश का दिखेगा डबल रोल

Published on: January 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. हिमेश रेशमिया और सानिया मान की फिल्म ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ‘हैप्पी हार्डी एंड हीर’ का ट्रेलर रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है. ट्रेलर की शुरुआत में हिमेश रेशमिया अपने बारे में बताते हैं और बैकग्राउंड में रानू मंडल का गाना ‘तेरी-मेरी कहानी’ गाना चल रहा होता है. फिल्म में हिमेश रेशमिया डबल रोल में हैं और दोनों ही एक ही लड़की से प्यार कर बैठते हैं. इस प्यार की लड़ाई में जीत किसकी होती है, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा.

http://गगनयान मिशन : अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बना विशेष खाना, जानिए मेन्यू

ट्रेलर में वह ‘हैप्पी’ यानी सरदार जी के गेटअप में बहुत क्यूट लग रहे हैं तो वही हार्डी बनकर वह एकदम स्मार्ट लुक में दिख रहे हैं. फिल्म में म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने ही दिया है. फिल्म का निर्माण दीपशिखा देशमुख और सबिता माणकचंद ने किया है. फिल्म का निर्देशन राका ने किया है. फिल्म के ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग हिमेश रेशमियां के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं फैंस उनके बॉलीवुड कमबैक की बधाई भी दे रहे हैं. देखिए ट्रेलर-

http://फोन पर कहा- 5 मिनट में आता हूं घर, सुबह मिली लाश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now