अंबिकापुर. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर ने नसबंदी का ऑपरेशन कराने के लिए पहुंची एक महिला का मुक्का मारकर का दांत तोड़ दिया. परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी है. वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान गलती से मुंह पर डॉक्टर की कोहनी लग गई थी. जानकारी के मुताबिक घुटरापारा निवासी संतोषी सिंह परिजनों के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार सुबह नसबंदी कराने पहुंची थी. ऑपरेशन थियेटर में उसके आगे का एक दांत टूट गया. जिसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया. महिला का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पेट नार्मल नहीं होने पर डॉक्टर ने चेहरे पर मुक्का मार दिया जिससे उसका दांत टूट गया.
http://थानों में रिपोर्ट नहीं लिखने पर सीधे डीजीपी से कर सकते हैं शिकायत
घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया. दांत टूटने के बाद भी महिला की नसबंदी हुई है. अस्पताल प्रबंधन ने मारपीट की घटना से इनकार किया है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर पोजीशन लेते हैं इसी दौरान उनकी कोहनी से महिला के दांत पर लगा और टूट गया. उनका सामने का दांत पहले से निकला था. वहीं महिला के पति राणा प्रताप सिंह ने माणिकपुर चौकी में मामले को लेकर शिकायत दी है.
http://नपा अध्यक्ष बने राजू साहू ने कहा- छोटे कार्यकर्ता को मिली बड़ी जिम्मेदारी







