बागबाहरा. वार्ड 9 की पार्षद हीराबाई सेतराम बघेल नगरपालिका बागबाहरा की अध्यक्ष निर्वाचित हुईं हैं. हीराबाई को कुल 10 मत और भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिता तांडी को मात्र 5 मत ही मिल पाया. उल्लेखनीय है कि बागबाहरा नपा के 15 वार्डों में 6 पार्षद भाजपा, 4 पार्षद कांग्रेस तथा 5 पार्षद निर्दलीय चुनकर आए हैं. भाजपा और 3 निर्दलीय पार्षद मिलाकर भाजपा के पास आंकड़ा 9 तक पहुंच गया था बाद भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनिता तांडी को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए अपना प्रत्याशी ही नहीं उतारा था जिससे भाजपा के दीपक यादव निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए.
http://एजाज रायपुर, विजय धमतरी और धीरज दुर्ग के महापौर बने
चिरमिरी में कांग्रेस ने निर्विरोध जीत दर्ज की
कोरिया. नगर पालिक निगम चिरमिरी में कांग्रेस की कंचन जायसवाल महापौर और गायत्री बिरहा सभापति निर्वाचित हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस चुनाव में प्रत्याशी ना उतारे जाने के कारण कांग्रेस का महापौर और सभापति दोनों निर्विरोध निर्वाचित हुए. नवनिर्वाचित महापौर कंचन जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल की धर्मपत्नी हैं. पहली बार पार्षद बनने के साथ ही उन्हें मेयर बनने का मौका मिला है
http://बदले की आग में जल रहा ईरान, ट्रंप के सिर पर रखा 5.76 अरब रुपए का इनाम







