আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आम आदमी को झटका, लगातार पांचवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Published on: January 6, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन बढ़ने का असर तेल के दामों पर साफ दिखने लगा है. आज लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है. पेट्रोल 15 पैसा प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 55 पैसा और डीजल 72 पैसा प्रति लीटर तक महंगा हुआ है. आज दिल्ली में पेट्रोल 75.69 रुपए प्रति लीटर और डीजल 68.68 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल 81.28 रुपए और डीजल 72.02 रुपए, कोलकाता में पेट्रोल 78.28 रुपए और डीजल 71.04 रुपए, चेन्नै में पेट्रोल 78.64 रुपए और डीजल 72.58 रुपए, गुरुग्राम में पेट्रोल 74.99 रुपए और डीजल 67.56 रुपए और नोएडा में पेट्रोल 76.79 रुपए और डीजल 68.95 रुपए है.

http://आरक्षक और उपनिरीक्षकों के 5 हजार पदों पर भर्ती करेगा पुलिस विभाग

अमेरिका ने पिछले हफ्ते इराक में एयर स्ट्राइक की थी. इस बड़ी घटना के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है. शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड करीब चार फीसदी महंगा होकर 69 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से तेजी जारी रह सकती है. शॉर्ट टर्म में क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल का स्तर भी छू सकता है. ऐसे में पेट्रोल और डीजल मौजूदा कीमत से 1.5 से दो रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है.

http://जेएनयू कैंपस में बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष समेत कई घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now