बलौदाबाजार. कलेक्टर रजत बंसल ने बुधवार को जिले के विभिन्न गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माणाधीन विकास कार्यों सहित आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया. इस दौरान वह सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चंडी, सुहेला, पौसरी और भैसा के गौठान पहुंचकर गोधन न्याय योजना, गोबर खरीदी, जानवरों का टीकाकरण, वर्मी कंपोस्ट टांका, पैरादान, पेयजल सहित महिला स्व सहायता समूहों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने आजीविका गतिविधियों की अपेक्षाकृत कम प्रगति और निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद सीईओ अमित दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य मे सुधार लाने के निर्देश दिए.
https://जंगल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली छात्रा की सड़ी-गली लाश
साथ ही उन्होंने गौठानों में सतत रूप से गोबर खरीदने और वर्मी कम्पोस्ट में गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनरूप रखने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है. जनपद सीईओ अमित दुबे ने कलेक्टर को बताया कि गौठान में 15 दिनों में प्रेवर ब्लाक यूनिट प्रारंभ कर दी जाएगी. साथ ही गोबर पेंट यूनिट का कार्य भी मार्च अंत तक प्रारंभ कर दी जाएगी. दोनों यूनिट का कार्य अब अंतिम में चरण है. उन्होंने आगे बताया कि दोनों यूनिट का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर में रोजगार पैदा होगा.







