बालोद. साल्हे में एक नाबालिग छात्रा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है. डौंडी पुलिस के अनुसार 9वीं की छात्रा 31 जनवरी को स्कूल जाने के लिए निकली थी और तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था. परिजनों ने अपने स्तर पर हर जगह उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की का कुछ पता नहीं चला, तो 6 फरवरी को डौंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. मामला दर्ज करने के बाद हर जगह लड़की की तलाश की गई. आसपास के पुलिस थानों में भी छात्रा की फोटो और जानकारी भेजी गई. अब 22 फरवरी को नाबालिग की सड़ी-गली लाश जंगल में फंदे पर लटकते हुई मिली है. लड़की की लाश गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर मिली है.
https://Lava Yuva 2 Pro भारत में लॉन्च, ट्रिपल कैमरा और 7GB रैम से है लैस
साल्हे जंगली क्षेत्र है, इसलिए उस तरफ कम ही लोग जाते हैं. यही वजह है कि इतने दिनों तक लाश पर किसी का ध्यान नहीं गया था. बुधवार को कुछ स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजरे, तब जाकर उनकी नजर शव पर पड़ी. बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को फंदे से उतरवाया। घटनास्थल से सैंपल इकट्ठे किए. बाद परिजनों से लड़की की शिनाख्त कराई गई. जांच में पूरा मामला सामने आएगा. मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे हैं. मौके से छात्रा की साइकिल भी बरामद की गई है. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है.
https://रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे‘ का ट्रेलर रिलीज







