महासमुंद. कलेक्टोरेट महासमुंद में अपर कलेक्टर के पद पर सितम्बर 2022 से अवैध रूप से पदस्थ संविदा अपर कलेक्टर ओपी कोसरिया की 28 फरवरी 2023 से सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटीना लकड़ा ने जारी आदेश में कहा है कि कोसरिया की संविदा अवधि 28 फरवरी से समाप्त की जा रही है. मंत्रालयीन और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है. प्रेस क्लब महासमुंद के पूर्व अध्यक्ष आनंदराम पत्रकारश्री, पूर्व महासचिव रवि विदानी, पूर्व उपाध्यक्ष संजय महंती, संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य महेंद्र यादव ने बताया कि सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर कोसरिया को मोहरा बनाकर प्रेस क्लब महासमुंद के खिलाफ षड्यंत्रपूर्वक फर्जी पंचनामा, फर्जी आदेश बनवाकर प्रेस क्लब के लिए बने भवन को पत्रकार भवन बताकर कुछ लोग मनगढ़ंत और फर्जी आदेश से बलात कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे.
https://रानी मुखर्जी की ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे‘ का ट्रेलर रिलीज
इसकी शिकायत पर जांच कार्रवाई लंबित है. रायपुर संभागायुक्त ने समूचे मामले की जांच का आदेश दिया है. इसकी जांच जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नहीं किए जाने से प्रेस क्लब के पत्रकारों में गहरी नाराजगी है. इसकी शिकायत प्रेस क्लब संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव अमिताभ जैन से की थी. शिकायत की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव स्तर से जांच-परीक्षण के बाद अपर कलेक्टर की संविदा सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया है.
https://‘यूपी में का बा’ फेम सिंगर नेहा सिंह राठौर को पुलिस का नोटिस







