नई दिल्ली. यूपी में का बा सीजन-2 के वर्जन के लॉन्च पर यूपी की कानपुर देहात पुलिस ने एक्शन लेते हुए ‘का बा’ फेम सिंगर और पॉपुलर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को 160 CRPC का नोटिस थमाया है. इस नोटिस के जरिए नेहा पर समाज में वैमनस्यता और तनाव की स्थिति पैदा करने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं. इस नोटिस के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं ने ट्वीट कर यूपी पुलिस को घेरते हुए प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है. बता दें कि कानपुर के मड़ौली अग्निकांड मामले में एक मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी.
https://ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार लोगों की मौके पर ही मौत
इसी मामले को थीम में रखकर नेहा सिंह राठौर ने ‘यूपी में का बा सीजन 2’ गाया था. गाने के बोल थे, ‘यूपी में का बा बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा. बुलडोजर से रौंदते दीक्षित के घर बार बा. यही बुलडोजर पर बाबा के नाज बा.’ इस वीडियो के जरिए यूपी सरकार पर नेहा ने तंज कसा था. अब यूपी पुलिस ने इस मामले में नेहा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. अकबरपुर पुलिस के क्षेत्राधिकारी यानी सीओ प्रभात कुमार ने इस नोटिस के बारे में मीडिया को जानकारी दी है. इसके बाद लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की प्रतिक्रिया भी आई है.
https://‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस का निधन, राज कपूर के साथ डांस के बाद हुई थीं फेमस










