रायपुर. आरंग थाना क्षेत्र में नाबालिग से अनाचार के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है. गुदगुदा गांव स्थित एक खेत में बोर के पास लड़की की लाश मिली. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक लड़की गांव के स्कूल में 6वीं कक्षा में पढ़ती थी. उसकी उम्र महज 12 साल थी. आरोपी भी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला स्टूडेंट है. घटना के वक्त लड़की घर से मात्र 300 मीटर की दूरी में खेत में खेल रही थी. गांव के ही पड़ोसी आरोपी नाबालिग लड़के की नीयत मासूम को लेकर नीयत ठीक नहीं थी. खेत के पास अकेली खेल रही नाबालिग लड़की को देख आरोपी मौके का फायदा उठाकर उससे अनाचार किया.
https://Vivo Y56 5G भारत में लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि नहीं होगा यकीन
बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसे घटना की किसी को भी नहीं देने की बात कही. जब लड़की ने उसका विरोध किया और वो बात नहीं मानी तो आरोपी ने गुस्से में आकर बोरवेल पर 3-4 बार बच्ची का सिर दे मारा, जिससे बच्ची का सिर लहूलुहान हो गया. बाद आरोपी ने उसका गला घोंट दिया. पुलिस को मृतका के बॉडी में सिर और गले में चोट के गंभीर निशान मिले हैं. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लाश की खबर मिलते ही आरंग पुलिस ने सक्रियता से गांव के लोगों से पूछताछ की. जिसमें पता चला की अंतिम बार लड़की को उस आरोपी के साथ ही घूमते देखा गया. बाद पुलिस ने खोजबीन कर आरोपी को धर दबोचा. कड़ाई से पूछताछ में उसने गुनाह कबूल लिया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया.
https://मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को भारत सरकार ने दी मंजूरी, मध्याह्न भोजन में शामिल होगा मिलेट्स







