नई दिल्ली. टीवी एक्ट्रेस टुनिशा शर्मा आत्महत्या मामले में गुरुवार को वालिव पुलिस स्टेशन की ओर से वसई कोर्ट में आरोपी शीजान के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट दायर कर दी गई है. इससे पहले भी आरोपी शीजान ने वसई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था और इसके बाद शीजान ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.13 जनवरी को भी इस केस को लेकर हुई सुनवाई में वसई कोर्ट ने शीजान की जमानत याचिका को खारिज किया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान शीजान के वकील ने उनके बचाव में कई दावे भी किए थे, लेकिन सभी दलीलों के बावजूद शीजान की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था.
https://‘मोदी को बदनाम करने के लिए हो रही विदेशी फंडिंग’, स्मृति ईरानी का जॉर्ज सोरोस पर पलटवार
टुनिशा शर्मा केस में अब करीब दो महीने बाद टीवी एक्टर चंदन के आनंद ने भी एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि टुनिशा डिप्रेशन में नहीं थी. साथ ही उन्होंने बताया कि वह सुसाइड से एक दिन पहले उन्हें कुछ बताना भी चाहती थी, लेकिन वह उन्हें समय नहीं दे पाए और उनकी बात नहीं सुन पाए. साथ ही एक इंटरव्यू में भी चंदन ने कहा है कि टुनिशा को मुझसे कुछ कहना था, लेकिन टाइम ही नहीं मिला, कभी कुछ न कुछ आ जाता था सेट पर और फिर अगले दिन उसने ऐसा कदम उठा लिया, पता नहीं क्या बात करनी थी.
https://बेकाबू भीड़ को देखते हुए कुबेरेश्वर धाम में रोका गया रुद्राक्ष वितरण










