रायपुर. नरसिंहनाथ दर्शन करने जा रहे एक परिवार के 2 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक गंज थाना क्षेत्र के गोकुल नगर इलाके से एक ही परिवार के 15 से 16 लोग मालवाहक छोटा हाथी वाहन में सवार होकर नरसिंहनाथ दर्शन के लिए ओड़िशा जा रहे थे. देर रात करीब 2 बजे तेलघानी ओवर ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलट गई.
http://नाक लंबी होने पर लड़की का शादी से इनकार, लड़के ने उठाया ऐसा कदम
इसमें सवार गीता गीता कन्नौजे (25) और देवकी कन्नौजे (45) की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था, जिस वजह से ये हादसा हुआ है. चालक के खिलाफ 279, 337, 304 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
http://सपना चौधरी की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस







