আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘कांतारा 2’ में क्या वाकई नजर आएंगी उर्वशी रौतेला?

Published on: February 13, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक पोस्ट बीते दिन किया था. इसमें वह ‘कांतारा’ एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आ रही थीं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था- ‘कातांरा 2 लोडिंग’, साथ ही एक्टर को टैग भी किया था. अब इससे लोगों ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि वह अब इस फिल्म के पार्ट 2 में नजर आएंगी. फैन्स तो खुशी से झूम उठे थे. लेकिन क्या वाकई वह ऋषभ शेट्टी के साथ नजर आएंगी. आइए सच्चाई बताते हैं. साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ वाकई कमाल की मूवी थी. हर किसी ने इसकी तारीफ की. देश-विदेश में इस फिल्म ने अपना डंका बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब भी इसका जिक्र होता है, आंखों के सामने पूरी पिक्चर घूमने लगती है.

https://मौसम अलर्ट : इन राज्यों में बारिश की संभावना, चलेंगी तेज हवाएं

फैन्स इसके दूसरे पार्ट का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब ऐसे में इससे कोई भी खबर आती है, फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं होता है. जब उर्वशी के इस मूवी से जुड़ने की खबर आई तब भी फैन्स ने अपनी उत्सुकता जाहिर की लेकिन बाद में इस पर भी पानी फिर गया. दरअसल, Kantara के प्रोडक्शन हाउस के करीबी एक सूत्र ने खुलासा किया है कि ‘कांतारा 2’ में उर्वशी रौतेला की कास्टिंग की खबर निराधार और झूठी हैं. उर्वशी रौतेला उस जगह मौजूद थीं, जहां पर ऋषभ शेट्टी भी थे. यहीं पर एक्ट्रेस ने उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की थी. एक्टर ने भी उनसे विनम्रतापूर्वक मुलाकात की. साथ में तस्वीर क्लिक करवाई, जिसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया. यहीं से ये अफवाह उड़ी, लेकिन वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.

https://जंगल में पेड़ पर लटकी मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now