আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल में पेड़ पर लटकी मिली इंजीनियरिंग छात्रा की लाश

Published on: February 12, 2023
---Advertisement---

बिलासपुर. कोनी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जंगल में गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा की लाश पेड़ पर लटकी मिली. पुलिस ने प्रांरभिक जांच में फांसी लगाने से मौत होने का संदेह जताया है. फॉरेंसिक एक्सपर्ट जांच कर रही है. शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कोरबा जिले के ग्राम बलगी निवासी स्वाति साहू पिता रामपाल साहू (19) कोनी स्थित गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जेईसी) में माइनिंग इंजीनियरिंग की छात्रा थी. नौ फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली तो लौटकर नहीं आई. शाम 5.30 बजे तक कमरे में नहीं आई. अटेंडेंस हुआ तो गायब थी. हॉस्टल प्रबंधन ने एक घंटे बाद उसके परिजनों को फोन से सूचना दी तो पिता, जीजा व बहन कोनी पहुंचे.

https://Ola S1 Air e-scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 165 किमी

उन्होंने फोन लगाया. घंटी बजी पर रिसीव नहीं हुआ. उसकी इधर-उधर खोजबीन की गई. नहीं मिली तो उन्होंने कोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई. पतासाजी जारी थी. इस बीच शनिवार को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना दी. कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति के घरवालों को बुलाकर उसकी पहचान कराई. स्वाति का शव पेड़ पर लटक रहा था. नीचे उसका बैग पड़ा था. इसमें उसका मोबाइल मिला. परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया है. पुलिस ने बताया कि एफएसएल की टीम जांच कर रही है. पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा.

https://VIDEO : अक्षय-नोरा की केमिस्ट्री ने लगाई आग, आपने देखा क्या?

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now