আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Ola S1 Air e-scooter लॉन्च, सिंगल चार्ज में चलेगा 165 किमी

Published on: February 12, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. Ola S1 Air e-scooter को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है. दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज के वेरिएंट लाइनअप में बदलाव किया है. अब इसे तीन नए वैरिएंट के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह तीन बैटरी पैक 2 kWh, 3 kWh और 4 kWh के साथ मिलेगा. 4 kWh में यह सिंगल चार्ज में अधिकतम 165 किलोमीटर की रेंज देगा. वहीं, 2kWh बैटरी पैक का स्कूटर सिंगल चार्ज में 91 किमी की रेंज देता है. लंबे समय से स्कूटी राइडर ओला इलेक्ट्रिक EV का इंतजार कर रहे थे.

https://कई राज्यों के गवर्नर बदले, विश्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक S1 Air शुरूआती कीमत 84,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है. खास बात यह है कि यह 11 कलर ऑप्शन गेरुआ, मैट ब्लैक, कोरल ग्लैम, मिलेनियल पिंक, पोर्सिलेन व्हाइट, मिडनाइट ब्लू, जेट ब्लैक, मार्शमेलो, एन्थ्रेसाइट ग्रे, लिक्विड सिल्वर और नियो मिंट में लोगों को मिलेगा. नौ फरवरी से इन EV स्कूटर की बुकिंग शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि अगले महीने से इनकी डिलीवरी शुरू की जाएगी.

https://अवैध शराब बिक्री व मुरूम खनन की शिकायतों पर करें सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

https://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now