रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने महत्वाकांक्षी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शनिवार को रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों से भेंट-मुलाकात की. उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया और 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की. उन्होंने कहा कि ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जाएगा.
https://भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त
ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा, ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क निर्माण, नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा, अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर, ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण, अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे में गौरव पथ निर्माण, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्व. आशाराम डहरिया के नाम पर और खोरपा में आईटीआई का निर्माण करने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की.
https://मलबे में 94 घंटे से दबा था लड़का, यूरिन पीकर रहा जिंदा
तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में महत्वपूर्ण घोषणाएं
इसी तरह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी में आयोजित भेंट-मुलाकात में महत्वपूर्ण घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने ग्राम तामासिवनी में उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाने, ग्राम पारागांव व चंपारण में भी उप-स्वास्थ्य केंद्र हेतु नया भवन बनवाने, ग्राम मिलाई में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, पटेवा से डोंगीतराई पिपरीद सोनसिल्ली मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कराने, भेलवाडीह-उपरवारा ग्रामीण मार्ग का भी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कराने, ग्राम घोरमट्टी और तर्रा में पूर्व माध्यमिक शाला प्रारंभ करने, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा की क्षमता 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर करने, ग्राम कुरु व ग्राम डोमा में नया उप-स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ग्राम छटेरा (आरंग) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, तामासिवनी में कॉलेज की स्वीकृति, गोबरा नवापारा मे मुक्तिधाम का निर्माण कराने की घोषणा की.
https://Maruti Suzuki Dzire Tour-S का अपडेटेड वेरिएंट लॉन्च, 32 किमी का माइलेज







