महासमुंद. छग परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ ने मेडिकल कॉलेज महासमुंद की डीन द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत की है. उन्होंने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने ज्ञापन सौंपा. छग परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ की अध्यक्ष मीना तारण सहित संगीता मालेकर, धनेश्वरी ठाकुर, सविता कन्नौजे मंगलवार को संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज महासमुंद की डीन डॉ. यास्मीन खान द्वारा जिला अस्पताल के कर्मचारियों के साथ पक्षपात करते हुए दुर्व्यवहार किया जाता है. मेडिकल कॉलेज संचालित होने के बाद मेकाहारा अस्पताल रायपुर से 31 नर्सिंग सिस्टर आई हैं.
https://विक्टोरिया गौरी ने ली जज की शपथ, नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिकाएं SC ने की खारिज
मेडिकल कॉलेज बनने से मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है. प्रमोशन से आई नर्सिंग सिस्टर उन्हें मदद करने के लिए कहती हैं तो उनका कहना है कि हम पैसे देकर आई हैं, हम काम नहीं करेंगी. हम उन्हें कहते हैं कि जब तक मेडिकल कॉलेज के और स्टाफ नहीं आ जाते तब तक 3 शिफ्ट में ड्यूटी करें, लेकिन उन लोग मना करते हैं. जब हम अपनी समस्या लेकर मेडिकल कॉलेज महासमुंद की डीन के पास गई और उन्हें सारी समस्या के बारे में जानकारी दी तो मेडिकल कॉलेज के मैट्रन सिस्टर के सामने हमें डांट कर चुप कराकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई. उनके द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने से सभी कर्मचारी परेशान हैं. उन्होंने डीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. जिस पर संसदीय सचिव ने उचित कार्रवाई के लिए शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया.
https://‘मोहब्बतें’ के गाने पर चाइनीज बच्चे का ठुमका, वायरल हो रहा वीडियो







